आर एस वर्मा, अंबरनाथ, राज्य की महाविकास आघाडी की सरकार ने किसानो को धोखा दिया है। और इस गठबंधन सरकार की लापरवाही के कारण राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार में बढ़ोत्तरी हुआ है। इसका विरोध करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज मंगलवार की सुबह अंबरनाथ कल्याण के तहसील कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी भाजपा के कल्याण जिलाध्यक्ष शशिकांत कांबले ने संवाददाता सम्मलेन में दिया हैइन्होंने बताया की महाविकस अघाड़ी की सरकार ने जो वादे किये वह फेल है। इस अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष अभिजीत करंजुले पाटिल, राजेश कौठाले, महिला मोर्चा अध्यक्ष सजाता भाइर, पूर्व शहराध्यक्ष विजय खरे आदि के अलावा कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
अंबरनाथ तहसील कार्यालय के सामने आज भाजपा का धरना प्रदर्शन